राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय | New CM 2023 Bhajan Lal Sharma Biography |

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय : राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की एक तरफ़ा सीटें आने के बाद कई दिनों से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नही किया जा रहा था मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में बहुत से दिगज विधायको ने बगावत का बिगुल बजाना शुरू कर दिया | पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी तो वही तिजारा विधानसभा से जीते हुये महंत बालकनाथ भी मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे | लेकिन इस बार बीजेपी ने मोदी के चहरे पर चुनाव लड़ा और वह कामयाब रही |

राजस्थान के मुख्यमंत्री का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के द्वारा किया किया गया और पार्टी को बिखरने से रोकते हुवे बैठक में वसुंधरा राजे  ने प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। राजस्थान में मुख्यमंत्री का नया चेहरा सामने लाया गया है जिसका नाम है भजन लाल शर्मा |

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लाहौटी का टिकट काटा था। भजनलाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था।

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय:

नाम भजन लाल शर्मा
पिता का नाम श्री किसन/कृष्ण स्वरूप शर्मा
विधानसभा सांगानेर से विजेता
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
वयवसायकृषि और खनिज सप्लाई ( निजी क्षेत्र )
शिक्षाएम. ए. राजनीति विज्ञान
उम्र 56
जन्म 15 दिसंबर 1967
विजिट होम क्लिक

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय सामान्य जानकारी :

राजस्थान के हाल ही में घोषित नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जन्म भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गाव में हुवा है | उनकी प्राम्भिक शिक्षा अपने गाव में ही पूरी की तथा माध्यमिक शिक्षा नदबई से पूरी की वहि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संपर्क में आ गये |

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय के निम्न घटना चक्र:

1987 नदबई में विद्यार्थी परिषद से जुड़े

भरतपुर के अटारी गांव में जन्मे सीएम भजनलाल (55) माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई करने नदबई पहुंचे और एबीवीपी के संपर्क में आए। उनके मित्र एडवोकेट राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि 1984 में हाथ से बुश बनाते और संगठन के लिए दीवार पर लिखते थे। वर्ष 1987 में विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग लगा। हलवाई ने आखिरी वक्त मना कर दिया। भजनलाल भोजन प्रभारी थे। उन्होंने खुद ही 4 टाइम की रोटी-सब्जी चूल्हे पर बनाई।

1990 कश्मीर मार्च निकाला

1990 में कश्मीर मार्च में शामिल हुए। उधमपुर में गिरफ्तारी दी। 1991-92 में भाजयुमो की जिम्मेदारी मिली। सतीश पूनिया 1997 में प्रदेशाध्यक्ष थे, तब नई जिम्मेदारी मिली ।

2000 सरपंच बने, रैलियां निकाली

1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में जेल गए। वर्ष 2000 में 27 वर्ष की उम्र में अटारी सरपंच और 2010 से 2015 तक अटारी पंचायत समिति सदस्य रहे। इसके बाद भाजयुमो भरतपुर जिला मंत्री, जिला महामंत्री, तीन बार जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का भरतपुर जिला मंत्री,जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी भरतपुर के जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में संगठन मजबूत हुआ और पार्टी की सीटें बढ़ी।

2014 प्रदेश उपाध्यक्ष-महामंत्री बने

2014 में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 प्रदेश महामंत्री का कार्य संभाला। इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया। वे गिर्राज जी के भक्त हैं।

2022 नड्डा के करीब नजर आए

2 दिसंबर 2022 को भजनलाल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रणथंभौर की सफारी। यहां उन्होंने बाघ साइटिंग भी की।

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने जन्म दिवस के ही दिन अपना कार्य ग्रहण संभालेंगे | भजन लाल शर्मा 14वें राजस्थान के मुख्यमंत्री बने है | राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने चार बार भारतीय जनता पार्टी  के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया है।

Leave a Comment